छठ महापर्व पर गंगपलिया में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल, नन्हीं बच्चियों ने पेश की छठ पूजा की भव्य झांकी!
सीवान जिले के दरौली प्रखंड अंतर्गत बेलाव पंचायत के गंगपलिया गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छठ महापर्व के अवसर पर विशेष प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की 21 बच्चियों ने पारंपरिक वेशभूषा में छठ पूजा की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। बच्चियों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक हिरालाल राम, शिक्षकगण एवं लगभग 115 ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का खूबसूरत संदेश दे गया।
गंगपलिया की इस पहल को सलाम!
#SiwanNews #Darauli #Gangpaliya #ChhathPuja #HinduMuslimUnity #BiharNews #SchoolProgram #SocialHarmony #छठमहापर्व #हिंदूमुस्लिमएकता #सीवान #दरौली #गंगपलिया #HindustanTV #ManishKumar
Mairwa, Siwan | Nov 6, 2026