राजगढ़ी: बड़कोट में संत कैशव गिरी महाराज की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही,
बड़कोट नगर वासी पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर डटे है, तहसील कर्यालय में नगरवासियों मांग को लेकर हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष संत कैशव गिरी महाराज दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे। धरना स्थल पर संत कैशव गिरी महाराज ने सरकार से नगर के लिए पम्पिंग पेयजल योजना स्वीकृत करने का आग्रह किया।