कोंडागांव: दिवंगत मनरेगा कर्मचारी के परिवार को मिली ₹38 लाख की सहायता
जनपद पंचायत केशकाल में पदस्थ सहायक प्रोग्रामर (मनरेगा) दीपक मरकाम के सड़क दुर्घटना में निधन के बाद उनके परिवार को 38 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसमें एक्सिस बैंक के दुर्घटना बीमा के तहत 30 लाख रुपये और बच्चों की शिक्षा के लिए 8 लाख रुपये शामिल हैं।जिला प्रशासन और बैंक के समन्वय से सहायता राशि का चेक उनकी पत्नी मालती मरकाम को सौंपा गया।