कांके: कांग्रेस भवन में झारखंड प्रदेश प्रभारी की अध्यक्षता में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक हुई
Kanke, Ranchi | Apr 27, 2026 कांग्रेस भवन में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू की अध्यक्षता में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू ने संगठन विस्तार को लेकर अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में अब तक कमेटियां गठित नहीं हुई हैं, वहां जल्द गठन किया जाए।