गंगरार: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाटखेड़ी में आयोजित हुआ माल्यार्पण व पौधारोपण कार्यक्रम
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा मंडल गंगरार द्वारा भाटखेड़ा बूथ पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत चामुंडा माता मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।