गुना नगर: नेशनल हाईवे 46 के खड़ेश्वरी मंदिर के पास बाइक से गिरकर गर्भवती महिला हुई घायल डायल 100 ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
गुना में नेशनल हाईवे 46 के खड़ेश्वरी मंदिर के पास बाइक पर पति के साथ जा रही गर्भवती महिला प्रीति प्रजापति गिरकर गंभीर घायल हो गई। घटना की सूचना राज्य पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100 भोपाल को मिली। धरनावदा थाने की डायल 100 पर तैनात ASI धर्मेंद्र सेंगर, पायलट भूरालाल ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बैग गिरने से चलती बाइक अनियंत्रित हो गई थी।