इटावा: गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर डीएम और एसएसपी ने यमुना घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया, आरती भी की
Etawah, Etawah | Jun 4, 2025 यमुना की सफाई के लिए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने पहल की और गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर यमुना नदी किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। बुधवार की शाम को यमुना मैया की आरती उतारी गई। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एएसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, आलोक दीक्षित, ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।