पटना ग्रामीण: सुलतानगंज: महेंद्रू स्थित एटीएम का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के महेंद्रू स्थित एक एटीएम का ताला तोड़कर चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। अभियुक्त की निशानदेही पर एक DVR, एक मोटरसाइकिल, एक मास्टर की और एटीएम मशीन खोलने में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं।