शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौद में मकान विवाद को लेकर दो युवकों पर लाठियों से हमला किया गया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।