गुमला: पनिसो पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, एक घायल
Gumla, Gumla | Mar 4, 2026 गुमला। बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय जगदीश दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मूल रूप से बेगूसराय के निवासी हैं और वर्तमान में गुमला में किराए के मकान में रहकर टाइल्स मिस्त्री का काम करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों जिले के कोटाम क्षेत्र में टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे।