रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जनता एक्सप्रेस से उतरते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जनता एक्सप्रेस सहारनपुर से रामपुर मनिहारान स्टेशन पहुंची थी।