बेहट: ठोल्ला फतेहपुर के जंगल में गौकशी की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
ठोल्ला फतेहपुर में कथित गौकशी की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार गौकशी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन ठोस कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है।