करछना: पचदेवरा ओवर ब्रिज के पास अनाज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा, बाल-बाल बचे चालक व परिचालक
करछना थाना क्षेत्र के करछना वाया पचदेवरा मार्ग पर सोमवार सुबह एक ट्रक चालक अनाज को लादकर मार्ग से गुजर रहा था। अभी वह पचदेवरा ओवर ब्रिज के पास पहुंचा था, उसी दरमियान ट्रक अनियंत्रित होकर मार्ग के बगल गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक पर लदे अनाज की बोरियां बिखर गई। जबकि चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए।