दमोह: बरखेड़ा गांव में वृद्ध महिला से विवाद के बाद मारपीट, गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | May 26, 2026 दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में 65 वर्षीय भारतीय रानी लोधी के साथ विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।