जगदलपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जिला क्षय और फाइलेरिया अधिकारी डॉ सीएस मैत्री ने कार्यक्रम के विषय में दी जानकारी
मंगलवार शाम 5 बजे राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के विषय जिला क्षय और फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी डॉक्टर सीएस मैत्री ने जानकारी देते हुए बताया आगामी 27 फरवरी से जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा।27 फरवरी से 2 मार्च तक बूथ लगाकर दवा का सेवन करवाया जायेगा।