लखनऊ के गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र में महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। करीमखेड़ा मजरा सदरपुर करोरा निवासी माला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रंजिश के चलते उसके देवर राजमोहन, देवरानी शालिनी और शालिनी के भाई मनोज ने घर पहुंचकर गाली-गलौज की।