मोहनिया: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत कैमूर जिले के भरखर पंचायत को मिला सम्मान, मंत्री ने दिया प्रशस्ति पत्र
Mohania, Kaimur | Oct 11, 2024 कैमूर जिले के भरखर पंचायत को स्वच्छता ही सेवा में सफल आयोजन के लिए पटना में सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य सचिवालय पटना में कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के भरखर ग्राम पंचायत को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए मुखिया और स्वच्छता पर्यवेक्षक को सम्मानित किया गया। मंत्री श्रवण कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।