मोहनिया: नाथूपुर के पास NH-2 पर ट्रक में लगी आग, ट्रक का सारा सामान जलकर हुआ खाक, चालक और खलासी झुलसे
Mohania, Kaimur | Oct 10, 2024 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव के पास कुदरा से मोहनिया की तरफ जा रही ट्रक में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटो के बीच चालक और खलासी को ट्रक से बाहर निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया।