नवाबगंज: मसौली चौराहे पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के किसान नेता राहुल गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा का स्वागत किया
मसौली चौराहे व शाहवपुर टोल प्लाजा पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा का बुधवार करीब 3 बजे भव्य स्वागत किया गया। वह बहराइच में आयोजित एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मसौली चौराहे पर किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।