चूरू: Ranking of police station कार्यक्रम के तहत चूरू कोतवाली थाने का निरीक्षण, शेखावाटी क्षेत्र का 'मॉडल थाना' बताया गया
Churu, Churu | Sep 22, 2025 भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा वार्षिक “Ranking of Police Stations” कार्यक्रम के तहत सोमवार को चूरू के कोतवाली थाने का निरीक्षण किया गया। एजेंसी के अधिकारी डॉ. दलबीर सिंह ने निरीक्षण टीम का नेतृत्व करते हुए थाने के अवसंरचना, पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और आमजन से फीडबैक के आधार पर कोतवाली थाना को शेखावाटी क्षेत्र का मॉडल थाना बताया।