सासनी: कार्यक्रम में जा रहे भारतीय किसान यूनियन के काफिले को पुलिस ने बैरियर लगाकर रोका, किसान नेताओं की हुई नोंकझोंक
Sasni, Hathras | Apr 30, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली पुलिस ने पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम मे हाथरस जा रहे भारतीय किसान यूनियन के काफिले को बैरियर लगाकर रोक दिया। काफिला रुक जाने पर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं की पुलिस से नोंकझोंक शुरू हो गई और मौके भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस द्वारा शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हाथरस के लिए काफिला रोका गया है।