लमगड़ा: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर खरसू में डोर टू डोर चलाया गया अभियान, लोगों को नशा छोड़ने हेतु किया गया प्रेरित
Lamgada, Almora | Apr 13, 2024 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लमगड़ा ब्लॉक के खरसू गांव में डोर टू डोर अभियान चलाया गया। इस मौके पर पीएलवी रजनी आर्या ने ग्रामीणों को नालसा (नशीली दवाओं के दुरूपयोग से पीडितों के लिए कानूनी सेवाएं और नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन योजना) 2015 की जानकारी दी गई। वही नशे के दुष्प्रभाव आदि की जानकारी दी।