बदनावर: बदनावर में नगर परिषद ने जन कल्याण अभियान शुरू किया, अध्यक्ष ने रैन बसेरा कक्ष का उद्घाटन किया
Badnawar, Dhar | Dec 11, 2024 बदनावर में नगर परिषद द्वारा जन कल्याण अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 26 दिसंबर तक चलेगा। नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार की उपस्थिति में नगर परिषद कार्याल में अभियान का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतराम चौहान ने पत्र का वाचन किया।