कर्वी: डीएम-एसपी ने सर्वोदय बालिका विद्यालय सरधुआ का निरीक्षण किया, शिक्षा व सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश
चित्रकूट। शनिवार दोपहर 3 बजे डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह ने सर्वोदय बालिका विद्यालय सरधुआ का निरीक्षण किया। छात्राओं से प्रश्न पूछकर सराहना की गई। प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में भेजने, कंप्यूटर लैब, ऑनलाइन आईआईटी-नीट कक्षाएं व डिजिटल बोर्ड की व्यवस्था के निर्देश दिए गए, साथ ही खेल व मेस सुविधाओं में सुधार के आदेश दिए।