नागपंचमी के दिन जैतपुरा स्थित नाग कुंआ में दर्शन पूजन करने वालो की उमड़ी भीड़, सर्प दोषों से मिलती है मुक्ति
नाग पंचमी के अवसर पर जैतपुरा स्थित नाग कुआं मंदिर में भक्तों की पूजा पाठ एवं दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ी। नागेश्वर महादेव को श्रद्धालुओं ने दूध, लावा, फल एवं बेलपत्र चढ़ा कर दर्शन पूजन किया। मान्यता है की यहां पर नागपंचमी के दिन दर्शन पूजन एवं स्नान करने वालों को सर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इस कूप में सात तल है जो नाग लोक यानी पाताल लोक तक जाता है।