भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर वाराणसी में वृक्षारोपण एवं शपथ प्रोग्राम का हुआ आयोजन
आज भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के शपथ के साथ साथ पर्यावरण के बढ़ावा हेतु शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूरे देश भर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आहुत है ।उसी कड़ी में वाराणसी में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा वृक्षारोपण व शपथ कार्यक्रम चौकाघाट खजुरी के इंद्रानगर पार्क में हुआ।वृक्षारोपण के साथ साथ सत्यनिष्ठा का संकल्प लिया गया