मंडुवाडीह में खेल खेल में लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने से घायल, बालक की इलाज के दौरान हुई मौत,
वाराणसी में पिता की लाइसेंसी लोडेड सिंगल बैरल बंदूक से छेड़छाड़ के दौरान गोली लगने से 10 साल के बच्चे शिवा की मौत हो गई। BHU के ट्रॉमा सेंटर में 14 घंटे चले मशक्कत के बावजूद डॉक्टर उस मासूम की जान नहीं बचा सके। पेट में फंसी गोली निकलने के बाद शिवा नहीं बच सका। पिता प्रफुल्ल सिंह वाराणसी के मंडुआडीह में रहते हैं और बैंक में गार्ड की नौकरी करते हैं।