बांका: पीबीएस कॉलेज की छत पर मरम्मत के दौरान लगी आग, बड़ा हादसा टला, जांच की मांग
Banka, Banka | Apr 5, 2026 बांका पीबीएस कॉलेज में रविवार की दोपहर 1 बजे मरम्मत कार्य के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, छत पर चल रहे कार्य के दौरान वहां रखे पुराने फर्नीचर में आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।