गुना नगर: जामनेर: खेजरा में 23 वर्षीय नवविवाहित युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
जामनेर थाना क्षेत्र के खेजरा गांव में 23 वर्षीय नवविवाहित युवक बालवीर अहिरवार ने 13 अप्रैल शाम 6 बजे सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे गुना जिला अस्पताल लाया गया, जहां रात 11 बजे मौत हो गई। 14 अप्रैल सुबह पोस्टमार्टम हुआ। युवक की शादी 5 महीने पहले हुई थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।