बेनीपट्टी: अरेर थाना की पुलिस ने नगवास से शराब किया जब्त और करही से शराब के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर अरेर थाना की पुलिस ने नगवास से 20 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त किया है एवं करही से 6 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ संतोष सिंह नामक तस्कर को अरेर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अरेर थाना की पुलिस ने जानकारी दी कि,पकड़े गए शराब तस्कर को कागजी कानूनी प्रक्रिया करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।