बेनीपट्टी: थाना दिवस के अवसर पर अरेर थाना परिसर में थाना दिवस का किया गया आयोजन
शनिवार को बेनीपट्टी अनुमंडल के अरेर थाना परिसर में थाना दिवस के अवसर पर अरेर थाना अध्यक्ष नेहा के नेतृत्व में थाना दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें अरेर थाना अध्यक्ष नेहा ने कुल 4 मामलों के सुनवाई की है। जिसमें सभी मामलों को लेकर अरेर थाना परिसर में उपस्थित लोगों को जमीन से संबंधित सभी कागजात लेकर अगली तारीख पर आने को कहा है।