बेनीपट्टी: कन्हैया बाहा पुल समीप चाय दुकान तोड़ते हुए पिकअप पलटी
गुरुवार दिन रात को मधुबनी जिला के बेनीपट्टी के कन्हैया बाहा पुल समीप चाय दुकान को अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप तोड़ते हुए पलट गई। वहीं गनीमत या रहा कि चाय दुकान में एक भी आदमी नहीं था। वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। शुक्रवार को बेनीपट्टी पुलिस ने जानकारी दी कि,पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।