मुरैना नगर: सविता पुरा रोड पर बाइक से घर जा रहे राहगीर को लगी गोली, दो घायल, पुलिस जांच में जुटी
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सविता पुरा रोड पर बाइक लेकर घर जा रहे हैं ,राहगीर को गोली लग गई जिसके बाद जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। वही झगड़े में एक पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं जिनको जिला अस्पताल लाया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।