बगोदर: बगोदर के दिनेश साहु बने JBKSS के केन्द्रीय महासचिव
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने केन्द्रीय समिति का विस्तार किया ।जिसमे से बगोदर प्रखंड गोपालडीह के दिनेश साहु को केन्द्रीय महासचिव बनाया गया। नव नियुक्त केन्द्रीय महासचिव दिनेश साहु ने इसके लिए जयराम महतो को आभार प्रकट किया।दिनेश ने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी मिली है उस पर खरा उतरने का प्रयास करुगां।