बगोदर: देवराडीह के प्रवासी मजदूर की पत्नी की मुम्बई मे हुई मौत
बगोदर थाना के देवराडीह के प्रवासी मजदूर महबूब अंसारी अपनी पत्नी शाहिदा खातून के साथ मुम्बई रहकर आपना जीवन यापन करता था। पत्नी की अचानक तबियत बिगड गई।इसके बाद ईलाज के लिए मुम्बई के एक अस्पताल ले जाया गया।जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर गुरुवार को बगोदर के विधायक विनोद कुमार सिंह मृतक के घर पहुंच कर उनके स्वजनो से मिले और मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किये।