बगोदर: बगोदर मे नगर भ्रमण कर सीताराम शरण जी को अयोध्या के लिए किया रवाना
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से आये पवित्र अक्षत व निमंत्रण पत्र देकर राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष सीताराम शरण को गुरुवार को अयोध्या के लिए रवाना किया गया।इसके पूर्व बगोदर दुर्गा शक्ति मंदिर प्रांगण में समारोह आयोजित की गई। विश्व हिन्दू परिषद के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख धीरेन्द्र कुमार ने उन्हें अनादिक निमंत्रण पत्र सौपा।