बगोदर: बगोदर के मंझिलाडीह मे राष्ट्रीय युवा सप्ताह दिवस पर सेमिनार का आयोजन
बगोदर के मंझिलाडीह मे जन सहारा केंद्र बगोदर के द्वारा नेहरू युवा केंद्र गिरिडीह के सहयोग से शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा सप्ताह दिवस के अवसर पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में महिला सशक्तिकरण के ऊपर चर्चा किया गया। वहीं शिक्षिका रीना देवी ने कहा कि लड़कियों व महिलाएं भाई ससुराल में पति व बेटे के नाम पर जानी जाती है। खुद का कैसे हो इस पर हम सबों को कार्य करने की आवश्कता है।