कासगंज: कासगंज में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, 3552 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
कासगंज में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन आज से शुरू हो गया है। जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिनों तक दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली शाम 3 बजे से 5 बजे तक होगी। परीक्षा में कुल 3552 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।