शाहबाद: करीम नगर मार्ग पर धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी खनन, तहसील प्रशासन है खामोश
शाहाबाद तहसील क्षेत्र में मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले के साथ किया जा रहा है। रविवार को सुबह 10:00 बजे करीमनगर मार्ग से मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रालियां धड़ल्ले के साथ दौड़ती हुई नजर आई। तहसील और पुलिस प्रशासन मिट्टी खनन के इस कारोबार से पूरी तरह से अंजान बने हुए हैं जबकि क्षेत्र में खनन का कारोबार बड़े पैमाने हो रहा है।