गंगरार, चित्तौड़गढ़। जोजरों का खेड़ा गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसे में मोहनलाल अहीर व पोता अर्पित की करंट से मौत हो गई। दोनों खेत में मेड की सफाई करते समय नीचे झुके 11 केवी तारों की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।