गुनौर: जिला पंचायत सीईओ ने यादवेन्द्र पुस्तकालय का निरीक्षण किया
Gunnor, Panna | May 6, 2026 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने जिला पंचायत कार्यालय परिसर स्थित यादवेन्द्र पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेकर ग्रंथपाल को साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं में सुधार के लिए विशेष निर्देश दिए।