कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र में महिला से खेत में छेड़छाड़ का आरोप, शोर मचाने पर आरोपी भागा
सदर कोतवाली क्षेत्र में महिला ने गांव के ही युवक मुकेश उर्फ विरप्पन पर खेत में ले जाकर छेड़छाड़ और जबरन पकड़ने का आरोप लगाया है। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।