*पार्बती- III पावर स्टेशन द्वारा एनएचपीसी की कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व व संधारणीय विकास (सीएसआर एंड एसडी) के अंतर्गत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, जिला- कुल्लू, हिमाचल प्रदेश को 01 लैप्रोस्कोपिक सिस्टम प्रदान करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर*
पार्बती-III पावर स्टेशन ने एनएचपीसी की कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व व संधारणीय विकास (सीएसआर एंड एसडी) के अंतर्गत जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, जिला- कुल्लू, हिमाचल प्रदेश को 01 लैप्रोस्कोपिक सिस्टम के लिए 15,00,000 (पंद्रह लाख रूपए) रुपए देने हेतु कारपोरेट कार्य मंत्रालय,भारत सरकार से पंजीकृत क्षेत्रीय अस्पताल, कुल्लू, जिला कुल्लू की चिकित्सा अधीक्षक के साथ दिनांक 09.10.2026 को पार्बती- III पावर स्टेशन के प्रशासनिक भवन, बिहाली,कुल्लू में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।
श्री सुधीर कुमार, पावर स्टेशन प्रमुख की उपस्थिति में पार्बती- III पावर स्टेशन की ओर से श्री जी.टी.एस. राजू, समूह वरिष्ठ प्रबंधक (मा. सं.) और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, जिला- कुल्लू, हिमाचल प्रदेश की ओर से डॉ.सपना शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक द्वारा इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए ।
इस अवसर पर श्री रंजीत कुमार, महाप्रबंधक (यांत्रिक) श्रीमती सरिता खुराना,मुख्य चिकित्सा अधिकारी और श्री पवन कुमार राजपूत,उप महाप्रबंधक (वित्त) उपस्थित रहे।
इस पहल का उद्देश्य जिला- कुल्लू एवं आसपास के क्षेत्रों में आपातकालीन और गंभीर स्थितियों से तुरंत निपटने की सुविधा को सुदृढ़ बनाना है। पार्बती-III पावर स्टेशन द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल, कुल्लू को लैप्रोस्कोपिक सिस्टम उपलब्ध कराने की यह पहल एनएचपीसी की समाज के प्रति प्रतिबद्धता एवं स्थानीय समुदाय के समग्र विकास के संकल्प को प्रतिबिंबित करती है। इस सुविधा से विशेष रूप से आपातकालीन चिकित्सा परिस्थितियों में सुलभ और उन्नत स्वास्थ्य देखभाल सुविधा को गति और मजबूती मिलेगी, जिसका प्रत्यक्ष लाभ जिला- कुल्लू तथा आसपास के क्षेत्रों की जनता को प्राप्त होगा।
इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि एनएचपीसी के सहयोग से उपलब्ध कराई जा रही यह सुविधा क्षेत्र की स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी ।
Kullu, Kullu | Oct 9, 2026