बंशीधरनगर (नगर उंटारी): आरोपी 30 लीटर अवैध महुआ शराब और बिना नंबर की लूना के साथ गिरफ्तार
नगर ऊंटारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 30 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की लूना मोटरसाइकिल भी जब्त की है।थाना प्रभारी अविनाश राज को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पूर्णानगर से नरही की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी के निर्