अमरिया: अमरिया क्षेत्र के देवहा नदी किनारे मौत मंडरा रही, वन विभाग बेखबर, न चेतावनी बोर्ड, न निगरानी
अमरिया क्षेत्र में देवहा नदी किनारे विशाल मगरमच्छ दिखने के बाद भी हालात जस के तस हैं। सबसे चौंकाने वाली बात,वन विभाग पूरी तरह से लापरवाह नजर आ रहा है! जहां एक तरफ इलाके में मगरमच्छ जैसा खतरनाक जंगली जीव खुलेआम देखा गया। वहीं दूसरी तरफ न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, न ही किसी तरह की निगरानी की व्यवस्था की गई है।