संडीला: आंधी के कहर से सैकड़ों पेड़ उखड़े, बिजली आपूर्ति ठप, लाइन ठीक करने में जुटे बिजली कर्मी
Sandila, Hardoi | Jun 10, 2026 मंगलवार देर शाम आई तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया। करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से चली आंधी के चलते जिले भर में सैकड़ों पेड़ उखड़ गए और कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं सड़कों पर गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। तेज हवाओं के कारण बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।