गुरुग्राम: जिले में अवैध शराब रखने/बेचने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। पांच आरोपी किया काबू
गुरुग्राम पुलिस द्वारा अवैध शराब रखने/बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब सहित 05 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की,पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए उपरोक्त पांचों आरोपियों के कब्जा से कुल 09 बोतल, 46 अध्धे, 355 पव्वा अवैध शराब बरामद की गई।सम्बन्धित अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया।अभियोगों का अनुसन्धान जारी ।