बाड़मेर: रक्षाबंधन पर्व में एक सप्ताह शेष रहने के साथ ही बाजार में दुकानें राखियों से सजी
Barmer, Barmer | Aug 11, 2024 रक्षाबंधन पर्व में एक सप्ताह शेष रहने के साथ ही बाजार में दुकानें राखियों से सज गई हैं। इस पर बहनें इसे खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रही है। गांवों में महिलाएं इन दिनों गेहूं के आटा से सेवइयां बनाने में जुट गई हैं। महिलाएं सामूहिक रूप से गेहूं का आटा गूंथ व इसे मशीन में डाल कर सेवइयां बनाती हैं। इन दिनों घर-घर महिलाएं सेवइयां बना रही है।