नौगांव: बिलहरी में करोड़ों की कृषि भूमि पर विवाद बढ़ा, सीमांकन के बाद भी मामला नहीं थमा, पुलिस कार्रवाई जारी
नौगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिलहरी में करोड़ों रुपए मूल्य की कृषि भूमि को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जानकारी के अनुसार झांसी-खजुराहो फोर लाइन मार्ग पर स्थित खसरा क्रमांक 1085 की करीब 1.200 हेक्टेयर भूमि को लेकर सुरेश पुत्र रामचरण वाल्मीकि और पप्पू अहिरवार पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद बना हुआ है।