रॉबर्ट्सगंज: करमा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिषेक चौहान के रूप में हुई है, जिसका शव गुरुवार रात गांव के विद्यालय परिसर में यूकेलिप्टस के पेड़ के पास मिला,सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।